दैनिक समाज जागरण
डॉ अनुप कुमार, बांका
बाहरी आडम्बर कुछ नहीं, अमंगलकारी रूपधारी अपने भक्तों के लिए औघड़ दानी बने रहे हैं। इतने औघड़दानी कि संपूर्ण सृष्टि के कल्याण हेतु हलाहल गटककर नीलकंठधारी हो गए। जरा-सी पूजा-आराधना से प्रसन्न होने वाले भोलेबाबा इसीलिए ‘आशुतोष’ कहलाए।
‘शिव’ शब्द की व्याख्या करते हुए कहा गया है- ‘शेते सर्व जगत् यस्मिन् इति शिव’ अर्थात जिसमें समस्त जगत शयन कर रहा है, सो रहा है, उसको शिव कहते हैं। आशय यह है कि समस्त विश्व का आश्रय-अधिष्ठान वही शिव है बिलकुल वैसे ही जैसे मिट्टी के पात्र का आश्रय मिट्टी होती है। वैसे शिव का अर्थ होता है कल्याण, मंगल या सुख! शिवत्व से जुड़े वेद मंत्र की व्याख्या करते हुए कवीन्द्र रवीन्द्र कहते हैं- मैं सुखकर को नमस्कार करता हूं, कल्याणकर को नमस्कार करता हूं। दु:ख का मूल कारण भी यही है कि मानव ‘सुखकर’ को नमस्कार करता है- ‘कल्याणकर’ को सदा नमस्कार नहीं करता, क्योंकि ‘कल्याणकर’ में भी दुख भी हो सकता है। कल्याण हेतु दुख भी उठाना पड़ सकता है। ‘शिवाराधना’ का अर्थ ही सुख एवं कल्याण का समन्वय होता है।
शिव तो साक्षात् अमंगलवेषधारी है! अमंगल वेष के लक्षण हैं- भस्म, मृगचर्म, कपालमुंडों की माला परंतु कार्य मंगलदायी है! उनका परम भक्त पुष्पदंत उनके रूप का वर्णन करते हुए कहता है- ‘हे शंभो, तुम श्मशान में क्रीड़ा करते हो, प्रेत-पिशाच तुम्हारे साथ रहते हैं, चिताभस्म शरीर में लगाते हो, नरमुंडों की माला धारण करते हो, इस प्रकार तुम्हारा सारा का सारा शील (ढंग) अमंगल रूप है, परंतु हे वरद्, जो तुमको स्मरण करते हैं, उनके लिए तुम परम मंगलमय हो! श्री शंकर श्मशान भूमि में अवस्थित हैं- क्योंकि श्मशान तो ज्ञान की भूमि है। श्मशान में ही ‘समभाव’ जागृत होते हैं। जहां ‘समभाव’ जागे वही श्मशान और समभाव का अर्थ है ‘असम’ भाव का अभाव। भोलेनाथ तो ज्ञान, समता और शांति के अधिवक्ता हैं, इसीलिए समत्व और ज्ञान का चयन करते हुए कहते हैं, आत्मज्ञान के प्रयत्न के बिना चुपचाप बैठे रहने से क्या लाभ? ध्यान ही परमात्मा की पूजा है। उसका मन से चिंतन करना चाहिए, जो हृदय प्रदेश में स्थित परमात्मा का निरंतर अनुभव करता है, वही श्रेष्ठ ध्यान है और परम पूजा भी कही गई है। परमात्मा के लिए ज्ञान रूप ध्यान ही प्रियतम वस्तु है। अत: ध्यान ही उसके लिए अनुपम उपहार है। वह ध्यान से ही प्रसन्न होता है। ध्यान ही उसके अर्घ्य, पाद्य और पुष्प हैं। ध्यान ही पवित्र करने वाला तथा अज्ञानों का नाशक है।
इस प्रकार योगेश्वर शिव बिना किसी बाहरी ताम-झाम के मन की शक्तियों के ग्राहक-अधिष्ठाता हैं। इसीलिए वे शरीररूपी गाड़ी को खींचने के लिए मन:शक्ति और प्राण-शक्ति दो बैलों के रूप में प्रतिष्ठित करते हैं। बाहरी आडम्बर कुछ नहीं, अमंगलकारी रूपधारी अपने भक्तों के लिए औघड़दानी बने रहे हैं। इतने औघड़दानी कि संपूर्ण सृष्टि के कल्याण हेतु हलाहल गटककर नीलकंठधारी हो गए। जरा-सी पूजा-आराधना से प्रसन्न होने वाले भोले बाबा इसीलिए ‘आशुतोष’ कहलाए।
पूजन की सामग्री भी कितनी सार्वकालिक, सार्वदेशिक और सार्वभौमिक कि मिट्टी उठाइए, शिवलिंग की स्थापना कीजिए, चढ़ाने के लिए उपेक्षित धतूरा एवं कल्याणकारी श्रीवृक्ष के पत्ते बिल्वपत्र (एकसाथ उपेक्षित एवं स्थापित वस्तुओं का समन्वय) जल का अभिषेक जल न भी हो तो आंखों के पानी से भी योगेश्वर शिव पिघल जाते हैं। किसी वाद्य की आवश्यकता नहीं, मुंह से बाजा बजा दीजिए- बिना किसी विदेशी (बाह्य) वस्तु के पूजन की अनुपम विधि! एक माने में शिव स्थानीय सामग्री के उपयोग के प्रथम अधिवक्ता हैं, शायद ही किसी अन्य ने स्थानीय सामग्री का इतना अच्छा उपयोग सुझाया है। अपने अद्वैत रूप को कायम रख ब्रह्मवैवर्त पुराण में शिव अपना आप बिसारकर कृष्ण की स्तुति कर उन्हें अखिल विश्व का स्वामी निरूपित करते हैं। यह विनय नम्रता दृष्टव्या है। शिवजी कहते हैं- आप विश्वरूप हैं, विश्व के स्वामी हैं, विश्व के कारण, विश्व के आधार हैं, विश्व रक्षक, विश्व संहारक हैं। आप ही फलों के बीज हैं, फलों के आधार हैं, फलस्वरूप भी हैं और फलदाता भी।
वस्तुत: हरि (विष्णु), हर (शिव) एक ही ‘ह’ धातु से बने हुए दो शब्द हैं। अंतर केवल ‘इ’ और ‘अ’ प्रत्यय का है। मूल प्रकृति ‘ह’ एक ही है। यह प्रत्यय भेद है अर्थ भेद नहीं, क्योंकि मूल प्रकृति एक है। ‘सर्वाणि पापानी दु:खानि व हरतीति हरि: अथवा हर:’ के अनुसार पाप या दुखों का हरण करने से ‘हरि’ हुए, इसलिए ‘हर’ भी हुए।
हरि हो या हर काम एक ही है अपनों के दु:ख हरना। महास्तोत्र महिम्न के रचनाकार के अनुसार, ‘यदि काले पहाड़ के समान काजल की राशि हो और सिंधु उसके घोलने का पात्र बने और उस लेखनी को हाथ में लेकर कागज पर स्वयं सरस्वतीदेवी निरंतर लिखती जाए तो भी परमेश्वर तुम्हारे गुणों का पार नहीं पा सकती।’ इस प्रकार शिव वर्णनातीत है।
लोकतंत्र के आधार ज्ञान, समता और शांति हैं और ये ही पूजन सामग्री शिव की प्रियतम सामग्री है अत: वे लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रथम अधिष्ठाता-अधिवक्ता है- नमन।
- किशनगंज न्यूज : कोचाधामन प्रखंड में जनगणना प्रशिक्षण सम्पन्न, 705 प्रगणक व पर्यवेक्षक हुए प्रशिक्षितकोचाधामन (किशनगंज)। कोचाधामन प्रखंड में 13 अप्रैल से शुरू हुआ जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस दौरान कुल 705 प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण प्रखंड सभागार, मनरेगा भवन सभागार, +2 उच्च विद्यालय कोचाधामन (कक्ष संख्या 1 एवं 2) तथा स्मार्ट क्लास सहित पांच प्रमुख केंद्रों पर अलग-अलग बैचों…
- निरीक्षण हुआ लेकिन संवाद गायब: अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से दूरी पर उठे सवालअनूपपुर। 24 अप्रैल को अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर मंडल प्रबंधक राकेश रंजन द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जहां स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, वहीं एक महत्वपूर्ण बात चर्चा का विषय बन गई—पत्रकारों से बनाई गई दूरी। ð´ पत्रकारों से संवाद न होने पर सवाल स्थानीय पत्रकारों ने आरोप लगाया कि निरीक्षण…
- उमरिया न्यूज | प्रेस वार्ता और महिला जन आक्रोश यात्राउमरिया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन प्रस्ताव के संसद में पारित नहीं होने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी उमरिया द्वारा 24 अप्रैल शुक्रवार को स्थानीय सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता को मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. वाणी अहलूवालिया ने संबोधित किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल,…
- चुनार क्षेत्र के उप निबंधक कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टांप एवं नया शुल्क एवं पंजीयन रविंद्र जायसवाल ने कियासमाज जागरण मीरजापुर /चुनार क्षेत्र के उपनिवंधक कार्यालय का नवीन भवन का लोकार्पण राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन के कर कमलों द्वारा किया गया।यह कार्यालय दो करोड़ 70 लख रुपए से कार्य दाई संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास निगम प्रयागराज द्वारा आधुनिक तकनीकी से बनाया गया। रविंद्र जायसवाल ने कहा कि…
- हत्या के आरोप में तीन नामजद के विरुद्ध थाने में एफआईआर दर्जचक्काजाम शुरू होते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी का दिया आश्वासन समाज जागरण मीरजापुर /लालगंज थाना के दुबार कला पुलिस चौकी अंतर्गत जैकर गांव के पास सिरसी नहर में बुधवार रात 8 बजे टोटो चालक एवम आर्केस्ट्रा संचालक 22 वर्षीय दिलीप कुमार उर्फ दीपक कोरी की सुखी नहर में लहुलुहान घायल व…








