
*महिला, नेतृत्व विकास, सामाजिक विकास, आर्थिक विकास, राजनैतिक विकास के ऊपर कार्य कर रहे: सभापति दामोदर कांत*
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
बिलासपुर। मस्तूरी विकास ग्राम पंचायत डोड़की में महिला कल्याण पंचायत खण्ड के फेडरेशन (महिला संघ) के द्वारा आर. डी. एस. डब्लू. एस् सेवा सदन टाटीबंध रायपुर के तत्वाधान व मार्गदर्शन से पर्यावरण उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत मस्तूरी के सभापति दामोदर कांत शामिल होकर पर्यावरण उत्सव के बारे में सम्बोधित किया एवं उद्बोधन के द्वारा पर्यावरण के उपर प्रकाश डाला तथा आर. डी. एस. डब्लू. एस रायपुर के संस्था द्वारा क्षेत्र में विगत कई वर्षो से समाज सुधार तथा महिला सशक्ति करण के ऊपर लोगो को जागरूक करने का कार्य कर रहे है महिला, नेतृत्व विकास, सामाजिक विकास, आर्थिक विकास, राजनैतिक विकास के ऊपर कार्य कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत मस्तूरी के सभापति दामोदर कांत, बादल खुंटे,प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक उत्तराकुमार राव शिक्षक प्रवीणकुमार चंदेल, संस्था के डी.पी.ए. पालूराम भारद्वाज, बी. एफ. शिवकुमार लहरे, रामगणेश कुर्रे, कोचिंग क्वाडिनेटर ओम प्रकाश सोनवानी तथा ग्राम के पंच गण महिला समूह के पदाधिकारी एवं समस्त सदस्यगण उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



