google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मंजू बनी संस्कार भारती की अध्यक्ष शहडोल ।मंजू बनी संस्कार भारती की अध्यक्ष

मंजू बनी संस्कार भारती की अध्यक्ष शहडोल ।संस्कार भारती शहडोल इकाई के द्वारा दिनांक 1 अगस्त 2024 को साधारण सभा का आयोजन किया गया। संस्कार भारती महाकौशल प्रांत के प्रांतीय मंत्री श्री अशोक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष संस्कार भारती महाकौशल प्रांत के नाटक कला विधा प्रमुख श्री मुनींद्र मिश्रा रहे। कार्यक्रम में कार्यरत कार्यकारिणी में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए नवीन कार्यकारिणी का गठन निम्न अनुसार किया गया। संस्कार भारती शहडोल इकाई की अध्यक्ष सर्वसम्मति से डॉ. मंजू पांडेय, महामंत्री कुमारी मीनाक्षी तिवारी, उपाध्यक्ष श्रीमती एकता श्रीवास्तव, शहडोल जिले की साहित्य विधा की जिला प्रमुख सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. प्रियंका त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष श्री अभय राज सिंह, अन्य पदाधिकारी जो पूर्व में थे उन्हें यथावत ही रखा गया।
इस प्रकार 21 पदाधिकारी के साथ संस्कार भारती शहडोल इकाई का गठन किया गया ।
यह कार्यक्रम स्वामी संगीत हरि दास विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न कराया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)