
समाज जागरण संवादाता विवेक देशमुख
बिलासपुर। मस्तूरी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष नितेश ठाकुर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस को श्रमिक किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाते हुए किसान और श्रमिकों को श्रीफल एवं गमछा भेंट कर उनका सम्मान किया गया। आज इस श्रमिक किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस मस्तूरी विधानसभा के अध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील पटेल, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष रघु यादव, ग्राम पंचायत किरारी के सरपंच कुंजराम बेन, सहित किसान एवम ग्राम वासी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



