google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मस्तुरी विधानसभा में कांग्रेस की तिरंगा झंडा गौरव पदयात्रा संपन्न


कांग्रेसीयों ने मोदी सरकार पर साधा निशाना….

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

मस्तुरी। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 9 अगस्त से 14 अगस्त तक चलायी जा रही गौरव पदयात्रा का रविवार को समापन हो गया. पद यात्रा का प्रारंभ मस्तुरी ब्लॉक के ग्राम बोहारडीह से शुरू किया गया, जो आज मस्तुरी विधानसभा किसान परसदा से मस्तुरी मुख्यपथ होते हुए जोंधरा चौक बस स्टैंड स्थित स्व.अमरनाथ साव की प्रतिमा के समक्ष संपन्न हो गयी. तिरंगा पदयात्रा के प्रभारी पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने सभी पदयात्रियों का स्वागत करते हुए पदयात्रा का आभार वयक्त करते हुए पदयात्रा का समापन किया।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश पिछड़ता जा रहा है. अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है।2024 में बीजेपी को करें सत्ता से बेदखल।
उपस्थित सभी कांग्रेस के नेताओं कहा कि महंगाई आसमान छू रही है. पूरे देश में नौकरियां समाप्त हो गई हैं. देश के युवाओं को रोजगार देने में मोदी सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है. आम लोगों का जीवनयापन कठिन हो गया है. इसलिए इस सरकार से निजात पाने का एक ही विकल्प है 2024 में देश की जनता उन्हें सत्ता से बेदखल करें. इस मौके पर उपस्थित आम जनों एवं कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मस्तुरी विधानसभा में आयोजित 75 किलोमीटर की गौरव यात्रा को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया. गौरव यात्रा के उद्देश्य और इसके महत्व को जन-जन तक पहुंचाने में सभी कांग्रेसियों ने अपना भरपूर योगदान दिया है.
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश को 75 वर्ष पूर्व आजादी दिलाने से लेकर आजादी के बाद इस देश को विकास के रास्ते पर लाने का श्रेय हमारे प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को जाता है. विभिन्न जाति, धर्म, भाषा, संस्कृति को मानने वाले सभी भारतीयों को एक सूत्र में बांधकर बिना भेदभाव के लोगों को मान सम्मान के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ने का अधिकार कांग्रेस पार्टी ने दिया है, परंतु 2014 के बाद जब से मोदी की सरकार आई है तब से आम लोगों को मुश्किल में डालने का काम किया जा रहा है.
बरसते पानी में कांग्रेस कार्यकर्ता का उत्साह देखते बन रहा था। आजादी की 75वी सालगिरह पर पूर्ण पदयात्राका समापन आज मस्तूरी में सम्पन्न हुआ।विगत 5दिन से बरसात छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में हो रही है।नदी नाले उफान पर है,इसके बावजूद विगत 9/8/2022 से पदयात्रा प्रारंभ कर ग्रामीण अंचल में पानी , कीचड़ पानी में चलते हुए आज मस्तूरी मुख्यालय में समापन का कार्य बड़े जोर शोर व उत्साह के साथ कार्यकर्तागण बढ़ चढ़ कर भाग लेते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिए । पदयात्रा के प्रभारी श्री दिलीप लहरिया जी एवम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री नागेन्द्र राय जी तथा सीपत ब्लॉक के अध्यक्ष श्री राजेंद्र धीवर जी प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता
को श्रीफल देकर सम्मान किया। धन्यवाद एवम आभार व्यक्त किया।प्रेमचंद जायसी प्रदेश उपाध्यक्ष के द्वारा श्रीभूपेश बघेल जी के द्वारा किसान, महिला, युवा, बुजुर्ग सभी के लिए किए जा रहे योजनाओं के बारे में बताया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष श्री नागेन्द्र राय के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के द्वारा घर घर तिरंगा कार्यक्रम को सिर्फ भाजपा ढकोसला बताया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को तिरंगा छूने का अधिकार नही है। भारत की आजादी में इनका कोई योगदान नही है।सीपत अध्यक्ष के ने कहा कि देश के वीर सपूतों के कुर्बानी को हमे नही भूलना चाहिए।दिलीप लहरिया के द्वारा पदयात्रा में प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी और कांग्रेस पार्टी की ओर से बहुत बहुत धन्यवाद देते हुए की हम डिजिटल सदस्यता में अग्रणी रहते हुए मस्तूरी विधानसभा को टॉप 10 पर ले आए थे।उसी प्रकार आप लोगो के मेहनत से आज यह कार्यक्रम सफल रहा।
पदयात्रा समापन कार्यक्रम में पदयात्रा के प्रभारी पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डाक्टर प्रेमचंद जायसी,अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अंचल,जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव,जिला कांग्रेस सचिव टाकेश्वर पाटले, मस्तुरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र राय, सीपत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र धीवर,पूर्व मस्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वर्तमान मंडी अध्यक्ष शंकर यादव, पूर्व महिला ब्लॉक अध्यक्ष सुकृता खुटे, प्रदेश महिला सचिव बिंदु जायसी, सीपत महिला ब्लॉक अध्यक्ष करूणा डुगडुग,वरिष्ठ कांग्रेस मनोहर कुर्रे,मंडी उपाध्यक्ष संतोष दुबे,युवा कांग्रेस नेता अशोक राजवल, युवा नेता अरविंद लहरिया, ब्लॉक महामंत्री डाक्टर आर.के.वर्मा, महामंत्री मुकेश जांगडे,ब्लॉक उपाध्यक्ष उदय भार्गव, विजय नामदेव,अमृत राठौर,ब्रम्ह देव सिह, चित्रकांत श्रीवास, दुर्गा तिवारी, बादल खुटेअशोक सुर्यवंशी, बादल खुटे,राजेंद्र राठौर,कृष्णा कुमार चंद्राकर, परस चंद्राकर,महमंद सरपंच अनिल निषाद,जनपद सभापति दामोदर कांत, वरिष्ठ कांग्रेसी लखन टंडन, देवेन्द्र कृषणन,मल्हार न.पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार कैवर्त, जिला उपाध्यक्ष व न.पंचायत एल्डरमैन अमित पान्डेय, नवीन अग्रवाल, वहिदा खान,फरिदा बेगम,भाऊ पाठक, सुभाष टंडन, नेत्रकुमार टंडन, परमेश्वर कुर्रे, संतोष कुमार,राम प्रसाद यादव, जगत रजक,मीडिया प्रभारी गणेशदत्त राजू तिवारी सहित विधानसभा मस्तुरी के मस्तुरी व सीपत ब्लाक के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)