google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मस्तुरी विधायक ने किया गायत्री डेन्टल क्लिनिक का उद्घाटन, कहा चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मस्तूरी



समाज जागरण ब्यूरो चीफ विवेक देशमुख

मस्तूरी। मस्तूरी मल्हार रोड पर शुक्रवार को स्थानीय विधायक डॉ. कृष्णामूर्ति बांधी ने डाo रूबल पंथ के “ गायत्री डेंटल केयर” डेंटल क्लिनिक का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर तथा फीता काट कर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि आज के दौर में दांतों की साफ-सफाई जरूरी है। नहीं तो दांतों में समस्या उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने कहा कि फैमिली डेन्टल केयर में मुंह से संबंधित बीमारी का इलाज किया जाएगा। इसमें पायरिया, दांत निकालना, दांतों को भरना, दांतों की सफाई, इन्फेक्शन, सहित दांतों से संबंधित अन्य तरह की बीमारी का इलाज किया जाएगा l उन्होंने कहा कि मस्तूरी चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है जो एक अच्छा प्रयास है।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि मस्तुरी और ग्रामीण क्षेत्रो से आने वाले गरीब लोगों की सेवा भाव के लिए इस डेंटल हॉस्पिटल को खोला गया है जिसमें क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। मौके पर मस्तूरी विधायक डॉ बांधी समेत मस्तूरी भाजपा के मंडल अध्यक्ष विजय अंचल, महामंत्री पवन श्रीवास, भाजपा नेता हरगोविंद माहेश्वरी, व्यापारी संघ के संरक्षक सुधीर देशमुख डॉ वीना गुजादी,
डॉ नवीन लाल चंदानी,डॉ.बांधी के निज सचिव जय शंकर पाण्डेय, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)