google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विधायक राजेश कुमार को मिली मगध विश्वविद्यालय के सीनेट की जिम्मेदारी

दैनिक समाज जागरण, विजय कुमार सिंह, संवाददाता कुटुंबा प्रखंड, औरंगाबाद ( बिहार) 11 जनवरी 2023 :- विधानसभा सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह विधायक राजेश कुमार को मगध विश्वविद्यालय का अधिषद (सीनेट) बनाया गया है। इस हर्षित कार्य के लिए कुटुंबा विधानसभा के शिक्षाविदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नीलम सिंह ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने राजेश कुमार के साथ विधानसभा वासियों का मान बढ़ाया है। बधाई देने वालों में जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा, प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, कांग्रेस अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष अजय राम, कांग्रेस प्रखंड प्रवक्ता रामाकांत पांडेय, अकबर अली, चुनमुन सिंह, विरेंद्र मेहता, कृष्णा यादव, पंचायत समिति प्रतिनिधि कंचन गुप्ता, सुरेंद्र राम , अशोक राम, महाराज मेहता, डॉ. प्रकाश वर्मा, राम लगन वर्मा, जनेश्वर यादव, मनु राम , युगल यादव , महेंद्र यादव, विनोद चंद्रवंशी, प्रताप चंद्रवंशी आदि शामिल है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)