दैनिक समाज जागरण 18.03.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर
पोटका : विधायक संजीव सरदार ने पूर्वी सिंहभूम जिले में स्टोन माइनिंग के बाद छोड़े गए खतरनाक गड्ढों का मामला विधानसभा में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने इसे जनसुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
शून्यकाल के दौरान विधायक ने कहा कि जिले के कई क्षेत्रों में खनन कार्य के बाद गहरे और जानलेवा गड्ढे खुले छोड़ दिए गए हैं। ये गड्ढे आम लोगों, खासकर ग्रामीणों और बच्चों के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं। बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई लीजधारकों द्वारा खनन के बाद गड्ढों का समतलीकरण नहीं कराया गया है, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इससे प्रशासनिक लापरवाही भी उजागर होती है।
विधायक ने सरकार से मांग की कि सभी खतरनाक गड्ढों की पहचान कर शीघ्र समतलीकरण कराया जाए और जिम्मेदार लीजधारकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि समय रहते ठोस कदम उठाकर ही संभावित हादसों को रोका जा सकता है और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



