google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मोहनलालगंज ब्लॉक सभागार में महिला सम्मेलन में महिलाओं को दी गई सरकारी जानकारी

*विवेक कुमार समाज जागरण संवाददाता*

विधानसभा मोहनलाल गंज अन्तर्गत भाजपा  मण्डल के तत्वावधान मेंआत्मनिर्भर भारत के उद्देश्य से ब्लॉक मोहनलालगंज सभागार में मण्डल स्तर पर महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, ब्लॉक मोहनलालगंज सभागार मेंआयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संगीता रावत पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी ब्लॉक प्रमुख मोहनलालगंजओम प्रकाश शुक्ला जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा धीरेंद्र पांडे धीरू ने आत्मनिर्भर भारत पर चर्चा करते हुए महिलाओं को आगे आने का आह्वान करते हुए आधी आबादी के सशक्तिकरण पर जोर दिया.

उन्होंने भारत सरकार द्वारा महिलाओं और आम नागरिकों के लिए चलाई जा रही बालिका समृद्धि योजना, जन धन योजना आदि का विशेष उल्लेख किया. इस सम्मेलन में ब्लॉक पहुंचकरभारी संख्या मेंकई गांव से महिलाओं ने भाग लिया इस मौके पर ज्योति गुप्ता अमेठी मंडल अध्यक्ष वह मोहनलालगंज की सह संयोजक व  रचना गुप्ता सहसंयोजक मौजूद रही


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)