दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो:-रिपोर्ट
बांका/चांदन:-प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन परिसर मेंं शुक्रवार 18 नवंबर को प्रखंड के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के साथ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया. मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन दो पालियों में किया गया। बैठक में मुख्य रूप से 6 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के अनामांकित छिजिज बच्चों का ग्रह वार सर्वेक्षण आदि का चर्चा किया गया। बैठक में फिट इंडिया पाठ योजना तैयार कर विद्यालय में उपयोग करना वीएसएस की बैठक शिक्षक एवं अभिभावक के साथ बैठक समग्र अनुदान की राशि का सही आय-व्यय का ब्यौरा vss से अनुमोदन करना, मुहिम पंजी, संधारण सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 लिखवाना आदि जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश ठाकुर शिक्षक अरुण मंडल आदित्य कुमार मुकेश यादव बाल गोविंद दास भारती पांडेय, बप्पा मांझी किशोर कुमार सिंह राजीव तिवारी दिनेश सिंह पंकज पांडेय के अलावा प्रखंड के सभी प्राथमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



