
*रिपोर्ट :- रजत शर्मा*
*
मथुरा। गुजरात के मोरबी में पुल टूटने से जो हादसा हुआ और उस हादसे में अनेक लोग काल के ग्रास में समा गये तथा अनेक घायलों अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृत आत्माओं को शान्ति मिले उनके घर वालों को दुःख सहन करने को शक्ति मिले तथा घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों। इसलिए दीन मे दीनानाथ संस्था के द्वारा मसानी बाई पास लिंक रोड पर रेलवे लाइन के पास स्थित श्री सेवा दास आश्रम में ब्राह्मणों से गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप और हवन कराया गया। संस्था के पदाधिकारियों द्वारा प्रभु से घायल लोगों को शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पं राजेश अग्निहोत्री भागवत प्रवक्ता ने उन लोगों की सराहना की जिन्होंने बचाने के लिए अथक प्रयास किय।हमें मानवता को नहीं भूलना चाहिए। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक शिवानंद गिरि जी महाराज, कोषाध्यक्ष अजय बंसल जी, अंकित अग्रवाल, पं अनिल भारद्वाज, पंकज शर्मा, मदन ,अजीत, संजय आदि लोग उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



