google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केन्द्रीय गृहमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और राज्यपाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की दी बधाई



समाज जागरण संवादाता विवेक देशमुख

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर राष्ट्रपति सुश्री द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति श्री जगदीश धनखड़, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला, केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी और छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी सहित अनेक केन्द्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राष्ट्रीय नेताओं और राष्ट्रीय मीडिया के प्रतिनिधियों ने विभिन्न माध्यमों से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति सुश्री मुर्मू, प्रधानमंत्री श्री मोदी, लोकसभा अध्यक्ष श्री बिड़ला और राज्यपाल सुश्री उइके ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री श्री बघेल को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की है। वहीं केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से फोन पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। वहीं राज्य के मंत्रीगण श्री टीएस सिंहदेव, श्री ताम्रध्वज साहू, श्री रविन्द्र चौबे, श्री मोहम्मद अकबर, श्री कवासी लखमा, श्री जयसिंह अग्रवाल, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, डॉ. शिवकुमार डहरिया, श्री गुरू रूद्र कुमार, श्रीमती अनिला भेंड़िया समेत संसदीय सचिवों व निगम-मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से सप्रेम भेंटकर जन्मदिवस पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। साथ ही राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर मुख्यमंत्री को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी मुख्यमंत्री को बधाई देने पहुंचे थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)