google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नवादा में राजद नेता के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान*

*
*प्रदेश महासचिव और जिला परिषद अध्यक्ष ने भी किया रक्तदान*

*रीता कुमारी, ब्यूरो चीफ, दैनिक समाज जागरण*

*नवादा(बिहार)।* राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव विनोद यादव के जन्मदिन के अवसर पर राजद कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर नवादा सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में किया गया। इस शिविर में राजद नेता एव ंदल के प्रदेश महासचिव विनोद यादव के अलावा नवादा जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, कृष्ण कुमार, अजय कुमार और नीतीश राज सहित अनेक लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर रजौली से राजद विधायक प्रकाशवीर, नवादा जिला राजद के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता तौकीर शहंशाह के अलावा शशिभूषण शर्मा और विक्रम यादव आदि भी मौजूद थे। नवादा सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राजद नेताओं द्वारा रक्तदान किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी और मिठाई खिलाकर रक्तदान करनेवालों का स्वागत किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)