google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर: समर कैंप को लेकर शिक्षा सेवकों की उन्मुखीकरण आयोजित

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) बीआरसी नबीनगर में सोमवार को शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज कर्मियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में 1 जून से 30 जून तक चलने वाले समर कैंप-2026 के सफल संचालन को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।बीईओ विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी स्कूलों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य कक्षा 5 और 6 के बच्चों को भाषा और गणित विषय में दक्ष बनाना है। उन्होंने कहा कि यह समर कैंप पूरी तरह निःशुल्क होगा और इसमें बच्चों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।


प्रखंड के आरपी राजकुमारी ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि प्रखंड के सभी स्कूलों में समर कैंप सुबह 7 बजे से 8:30 बजे तक संचालित होगा। शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज कर्मी अपने-अपने केंद्रों पर समर कैंप का संचालन करेंगे। बच्चों की नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर जोर दिया गया। केआरपी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी कर्मियों को प्रतिदिन केंद्र संचालन का फोटो विभागीय ग्रुप में भेजना अनिवार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि समर कैंप के संचालन की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। प्रशिक्षण में प्रखंड के दर्जनों शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज कर्मी मौजूद रहे। सभी को समर कैंप की गाइडलाइन और गतिविधियों की जानकारी दी गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)