
दैनिक समाज जागरण
बेलहर संवाददाता सदानंद पंडित/ बांका
बेलहर थाना क्षेत्र के मंझली मटिहानी और तिलकपुर के बीच बदुआ नदी में मछली मार रहे 45 वर्षीय युवक की वज्रपात से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार तीन साथियों के मेल से बदूआ नदी में मछली मारने गए राजू रजक की वज्रपात से मौत हो गई है। वहीं तीन व्यक्ति वज्रपात की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए जिसमें शंभू रजक, मुन्ना तुरी, सुभाकर रजक बाल बाल बच गए ।वहीं तीनों युवक ने शोर मचाया की वज्रपात से राजू रजक की मौत हो गई है। तभी आसपास के क्षेत्रों के लोगों एवं परिजनों के पास खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया। शंभू रजक ने बताया कि सुबह सुबह हम सभी मछली मार रहे थे ,इसी बीच बारिश आ गई। तभी बारिश के दौरान वज्रपात से राजू रजक की मौत हो गई ।वहीं बताया गया कि हम तीनों मृतक राजू रजक से कुछ दूर थे ।जिसके कारण हम सभी बाल-बाल बच गए ।मृतक के परिजनों में कोहराम के साथ-साथ शोक की लहर फैल गई है ।वहीं मृतक की पत्नी किरण देवी का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के पिता ब्रह्मदेव रजक माता भाखो देवी का रो रो कर बुरा हाल है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



