
नगर पंचायत चुनाव के दौरान औरंगाबाद शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दावा करने वाले नेता जी आज कहाँ है और कब नगर पालिका के पदाधिकारी व नेतागण के निन्द टुटेगे- सल्लू खान।
दैनिक समाज जागरण अनिल कुमार मिश्रा ब्यूरो चीफ औरंगाबाद (बिहार)
औरंगाबाद (बिहार) 14 अक्टूबर 2022:- बिहार में डेंगू के बढ़ते प्रकोप एवं मौत के तांड़व के पश्चात भी औरंगाबाद नगर पालिका के पदाधिकारी घोर निंद्रा में सोए हुए हैं और नेता जी स्वच्छ एवं सुंदर औरंगाबाद शहर को बनाने का दावा पेश कर रहे हैं ।
बीच सड़क पर बजबजाती नालियाँ औरंगाबाद शहर में नगर पालिका की व्यवस्था को पोल खोल कर रख दिया है । जिसके विरुद्ध समाजसेवी.सह कांग्रेसी नेता ने औरंगाबाद शहर के नगर पालिका क्षेत्र में बजबजाती नलियों के विरुद्ध जनचेतना जागृत करने का काम प्रारंभ किया है और बिहार राज्य के औरंगाबाद शहर में नगर पालिका क्षेत्र के नली व गलियों की सफाई कर माथे फर कचड़ा ढ़ोकर फेकने तथा नली एवं गली में ब्लीचिंग पाउडर को डालतें का काम.समाजसेवी सल्लू खान कर रहे है। शहर व मुहल्ले वासियों ने नगरपालिका की व्यवस्था पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजसेवी सह कांग्रेसी नेता सल्लू खान का तारीफ/ सराहना की है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



