
रानीगंज ।
बिहार में सत्ता से भाजपा बाहर हो गई है परंतु प्रशासन पर उसकी मानसिकता अभी भी हावी है।उक्त बातें जन अधिकार पार्टी (लो.) के प्रदेश महासचिव सह जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रिंस विक्टर नें कही ।उन्हौने कहा कि रानीगंज नगर पंचायत एवं अन्य नगर पंचायत में आरक्षण 2011को आधार बनाया है जिसमें विभिन्न त्रुटि है।जो संघी सोच का परिचायक है,।
ऐसे अधिकारियों को चिन्हित कर दंडित करे, अन्यथा ताज आपका होगा, जुल्म भाजपा करती रहेगी और दंड जनता को । इसमें सुधार की आवश्यकता है, जिससे जनता का विश्वास बना रहे। उन्हौनें कहा कि सर्वे करा लिजिये रानीगंज और नरपतगंज में किसकी बाहुल्य्ता है ।कैसे सीट अनुसूचित जाति में चला गया ताज्जुब है ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



