google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नालंदा में स्कूल परिसर में अश्लील डांस : गोरी साट के टिकुलिया पढ़े जालु स्कूलिया गाने पर बार-बालाओं ने लगाए ठुमके

नालंदा: नालंदा में शिक्षा के मंदिर में बार बालाओं के अश्लील नाच गान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला अस्थावां प्रखंड क्षेत्र के डुमरावां गांव का है। वायरल वीडियो गुरुवार की बताई जा रही है। जहाँ डुमरावां गांव में दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में पूजा समिति के द्वारा स्कूल के प्रांगण में बार बालाओं के द्वारा अश्लील गानों पर ठुमके लगवाए गए है।वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि किस तरह से डुमरावां मिडिल स्कूल के प्रांगण में 4 बार बालाएं अश्लील गानों पर ठुमके लगा रहीं हैं। आस्था के नाम पर शिक्षा के मंदिर में इस तरह का कार्य कहीं से भी उचित नहीं। इस मामले में अस्थावां थाना थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है। जांच उपरांत जो है दोषी होंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आस्था के नाम बार बालाओं के ठुमके का यह वीडियो कोई पहला मामला नहीं है। इसके पूर्व भी कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। बावजूद उन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्यवाही करती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)