
समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग, नवा रायपुर द्वारा डॉ. आनंद छाबड़ा को बिलासपुर रेंज में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर नियुक्ति का आदेश जारी किया गया था। डॉ. आनंद छाबड़ा भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग के 2001 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं। डॉ. छाबड़ा ने अपनी सेवाएं छत्तीसगढ़ राज्य में कई महत्वपूर्ण पदों पर दी हैं, जिनमें रायपुर रेंज और दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी हैं। डॉ. आनंद छाबड़ा ने पहले बिलासपुर रेंज के अंतर्गत जिला रायगढ़ और जिला जांजगीर-चांपा में पुलिस अधीक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक डॉ. आनंद छाबड़ा के पदभार ग्रहण के समय बिलासपुर रेंज में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, अति.पुलिस अधीक्षक बिलासपुर(शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अति.पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) राहुल देव शर्मा, और पु.म.नि.कार्या.रेंज बिलासपुर उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुशीला टेकाम और उप पुलिस अधीक्षक जेरोल लकड़ा तथा रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता, निरी./थाना प्रभारी सिविल लाईन परिवेश तिवारी सहित पु.म.नि.कार्या. बिलासपुर रेंज में कर्तव्यरत अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



