दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नगर पंचायत क्षेत्र नबीनगर के वार्ड चार जनकपुर पोखरा निवासी उम्र लगभग 50 वर्षीय वैजनाथ राम की शव संदिग्ध स्थिति में जनकपुर पोखरा के पास कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के समीप मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची नबीनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार चर्चा है कि मौत शराब के सेवन से हुई हो हालांकि परिजनों द्वारा बताया गया कि वैजनाथ राम लंबे समय से मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थे।यह भी आशंका जताई जा रही है कि मिर्गी का दौरा पड़ने से ही उनकी मौत हुई हो। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पता चल सकेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



