
समाज जागरण (नवादा)
नवादा नगर के फल गली स्थित एक मकान में भीषण आग लगी है। मंगलवार की दोपहर बाद यह आग लगी। आग लगने के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। फायर बिग्रेड को सूचना दी गई है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
आसमान की ओर उठता धुआं का गुब्बारा आसपास के घरवालों को डरा कर रख दिया है। मकान किसी नीरज कुमार पिता स्व अशोक प्रसाद का बताया जा रहा है। घर के अंदर घी और रिफाइन आदि का कारोबार किये जाने की बात सामने आ रही है।
6 दमकल का पानी खत्म होने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आसपास के घरों के लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। आग पर काबू पाने का प्रयास अब भी जारी है। संकरी गली होने के कारण फायर कर्मचारियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग कैसे लगी यह बताने की स्थिति में फिलहाल कोई नहीं है। बता दें कि यह इलाका घनी आबादी का है। व्यापारिक क्षेत्र गोला रोड के पास का भी क्षेत्र है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



