google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नक्सलियों ने बांके बाजार के भलूहार गांव के निर्माणधीन पुल के दीवार पर नक्सली पोस्टर लगाकर ठेकेदार मुंशी व मजदूरों को कार्य करने पर लगाया रोक .

दैनिक समाज जागरण
(वरीय संवाददाता)
गया (बिहार)- नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने गया जिला के शेरघाटी अनुमंडल के बांके बाजार स्थित भलूहार गांव के समीप निर्माणधीन पुल पर नक्सली पोस्टर लगाकर मुंशी, ठेकेदार एवं मजदूरों को काम न करने का फरमान जारी किया है. नक्सली पोस्ट में लिखा था की जो व्यक्ति जारी फरमान के अनुसार कार्य को नहीं रोका तो इसकी खामियाजा भुगतने के लिए तैयार होना पड़ेगा. ग्रामीणों ने सुबह होने पर जारी फरमान को देखा. जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो चुका है. हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लगाए गए नक्सली पोस्टर को अपने कब्जे में कर लिया है. वहीं पुलिस जांच में जुट गई है. हालांकि लगातार पुलिसिया कार्रवाई से नक्सलियों की गतिविधियों पर विराम जरूर लगी थी. लेकिन एक बार फिर भाकपा माओवादी संगठन ने बांके बाजार थाना स्थित भलुहार गांव के समीप निर्माणधीन पुल की दीवार पर नक्सली पोस्टर चिपका कर मुंशी, ठेकेदार एवं मजदूरों को कार्य करने से रोका है, जिससे एक बार फिर माओवादी संगठन अपने वर्चस्व वाले क्षेत्रों में जड़ जमाने के लिए रणनीति तैयार करने में जूटी है .


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)