google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नए प्रदेश अध्यक्ष आसिफ इकबाल के कार्यकाल में हुई प्रथम कार्य समिति की बैठक



*सभी प्रदेश पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का करें निर्वहन तभी संघ होगा मजबूत-आसिफ इकबाल*

समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख

बिलासपुर। 30 जुलाई 2023 को श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की बैठक नए प्रदेश अध्यक्ष आसिफ इकबाल की अध्यक्षता में हुई जिसमें प्रदेश महासचिव बी.डी. निजामी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विजय लाड़गे, अविनाश ठाकुर, प्रदेश सचिव इजहार अहमद सिद्दीकी, प्रदेश उपाध्यक्ष टी. सूर्या राव, के शशिधरण, शशांक दुबे, प्रदेश सलाहकार महेश तिवारी, प्रदेश संगठन सचिव राधेश्याम कोरी, अनिल आहूजा, प्रदेश संयुक्त सचिव अनिल भोजवानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खगेंद्र यादव, सुरेंद्र कपूर, प्रीति सरू जिलाध्यक्ष मनेंद्रगढ़ सुरेश मिनोचा, जिला अध्यक्ष कोंडागांव सुरेंद्र सोनपिपरे, प्रीति सोनी विनोद वर्मा अमित अंबस्ट जीशांत अहमद पुष्कर जांगड़े दीपक कुमार एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष आसिफ इकबाल ने कहा कि कल्याण संघ एकमात्र इकलौता संगठन है जिसमें (मठाधीशी) नहीं है हर 2 वर्ष में संविधान के अनुसार नए चुनाव होते हैं और फेरबदल होता है। सभी को संगठन की जिम्मेदारी का कार्य मिलता है चाहे वह ग्रामीण एरिया से क्यों ना हो क्योंकि संगठन में एक छोटे गांव से भी आज पत्रकार प्रदेश स्तर में पहुंच चुके हैं यही विशेषता है, और यही पारदर्शिता होना चाहिए। संघ के बारे में प्रदेश महासचिव बीडी निजामी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मैं दो बार रह चुका हूं आने वाले कल आप सबकी जिम्मेदारी बनती है अतः आगामी संघ में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए अध्यक्ष एवं महासचिव की तैयारी करते हुए संगठन में कार्य करें क्योंकि यह जिम्मेदारी आपको निभानी होगी। प्रदेश सलाहकार महेश तिवारी ने कहा कि प्रदेश के सभी पदाधिकारी जिला अध्यक्ष सहित सदस्यगण को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से एवं निस्वार्थ भाव से करना होगा तभी संघ मजबूत होगा। प्रदेश सचिव इजहार अहमद सिद्धीकी ने कहा कि संघ की सदस्यों की पृष्ठभूमि साफ-सुथरी होनी चाहिए। सभी सदस्य के लिए संघ जिम्मेदारी उठाता है इसलिए कि वह संघ का सदस्य है। संगठन में सभी सदस्यों का बीमा भी होना चाहिए। प्रदेश संगठन सचिव राधेश्याम कोरी ने अपने बात रखते हुए कहा कि संघ के सदस्यों को एक बार बाहर पर्यटन के लिए भी व्यवस्था बननी चाहिए जिसमें प्रतिवर्ष एक बार बाहर राज्य का भ्रमण हो जिससे पत्रकार साथी वहां की कल्चर एवं भाषा का ज्ञान अनुभव प्राप्त कर सके।
प्रदेश अध्यक्ष द्वारा 2023 स्मारिका के प्रकाशन से संबंधित एवं विमोचन की जानकारी आगामी दिवस में दी जावेगी। साथ ही आगामी कार्य समिति की बैठक बिलासपुर में होगी इसकी भी जानकारी दी गई।
अंत में संगठन सचिव राधेश्याम कोरी ने आभार प्रदर्शन किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)