दैनिक समाज जागरण
विश्वनाथ आनंद
गया( बिहार )- 11 जनवरी 2023- एनसीसी का यूनिटी प्लेन रन गया पहुंचा एनसीसी एवं आर्मी की ओर से भव्य स्वागत किया गया l बताते चलें कि एनसीसी का यूनिटी प्लेम रन डिब्रुगढ़ से झारखंड होते हुए बुधवार की सुबह गया पहुंची। इस मौके पर एनसीसी और आर्मी की ओर से भव्य स्वागत किया गया। यह रन ईस्टर्न रिले के तहत है। यह करीब 3000 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 18 जनवरी को दिल्ली पहुंचेगी। इस दौड़ को 60 दिनों में पूरा करना है। बताया गया है कि यह रन व्हेकिल बेसड रन है। इस रन का उद्देश्य यूनिटी कायम करना मुख्य है। इस रन में कर्नल कृष्ण सिंह बुद्धवार हर दिन 50 से 60 किलोमीटर की रन कर रहे हैं।यूनिटी प्लेम रन के बारे में मेजर जनरल एस बजाज ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि एनसीसी का यह 75 वर्ष चल रहा है। इस मौके पर यूनिटी प्लेम रन का प्लान देश भर में किया गया है। ईस्टर्न रेंज में यह इलाका आता है। यह रन डिब्रगुढ़ से शुरू हुआ था, जो झारखंड से होते हुए गया पहुंचा है। यहां से बनारस होते हुए आगरा जाएगा। इसके बाद यह यात्रा दिल्ली में 18 को मुक्कमल होगी।उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को कहा कि देश में पहले से ही एकता में अखंडता का सिद्धांत कायम है। लेकिन झारखंड बिहार जातिवाद में फंसा है। यह एकता में अखंडता के लिए ठीक नहीं है। जातिवाद से जब तक आगे नहीं निकलेंगे देश आगे नहीं बढ़ेगा। यही संदेश लेकर यूनिटी प्लेम रन आगे बढ़ रहा है। जातिवाद से हम बाहर निकल जाएंगे तो देश काफी आगे बढ़ जाएगा। इसके अलावा उन्होंने एनसीसी कैडेट्स की हौसला अफजाई किया। इस मौके पर एनसीसी की ओर से रंगा रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी किया गया l जिसको सभी ने सराहा l
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



