अनपरा नवयुवक सेना श्री दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यकारिणी घोषित, ई० मृदुरंजन अध्यक्ष व सुजीत बने सचिव

समाज जागरण/ विजय कुमार अग्रहरी

सोनभद्र। आगामी शारदीय नवरात्रि और वर्ष 2026-27 के भव्य दुर्गा पूजन उत्सव को लेकर अनपरा क्षेत्र में धार्मिक तैयारियां अभी से तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में बीती रात अनपरा कॉलोनी स्थित बस स्टैंड पर नवयुवक सेना श्री दुर्गा पूजा समिति की वर्ष 2026 की प्रथम आधिकारिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी उदय नारायण सिंह ने की, जबकि मंच का कुशल संचालन प्रशांत उपाध्याय द्वारा किया गया। बैठक में समिति के भविष्य की रूपरेखा तय करने के साथ ही सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अनुभवी मार्गदर्शकों के साथ-साथ ऊर्जावान चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार प्रबंधक उदय नारायण सिंह, अध्यक्ष ई० मृदुरंजन श्रीवास्तव, सचिव सुजीत सोनी, कोषाध्यक्ष बिदेश सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष विष्णु देव झा और शिव प्रकाश उर्फ श्री (इन्हें सुचारू संचालन और भव्य आयोजन को गति देने की विशेष जिम्मेदारी दी गई है)। समिति ने सनातन परंपरा के अनुसार मर्यादा पुरुषोत्तम हनुमान जी महाराज को अपना मुख्य संरक्षक स्वीकार किया है। इसके साथ ही प्रशासनिक सहयोग के लिए अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) को मुख्य सहसंरक्षक का दर्जा दिया गया है। संरक्षक ई० निखिल चतुर्वेदी, ई० दूधनाथ यादव, ई० चंद्र प्रकाश, ई० प्रशांत त्रिपाठी। मार्गदर्शक मंडल ई० निशीथ शर्मा, ई० विजय दिनकर, ई० आलोक त्रिपाठी, एस. पी. कुशावाहा, ई० संजय महतो, ई० परमेंद्र चौधरी, योगेश अग्रवाल, ई० अशोक शुक्ला, ई० मनीष तिवारी, ई० पवन तिवारी, राजाजी पांडे।


वरिष्ठ उपाध्यक्ष ई० अभिषेक कुमार सिंह, ई० असुरजीत शर्मा, ई० प्रवीण कश्यप, ई० धीरेंद्र चौबे, ई० मनीष गुप्ता, माधवेंद्र सिंह। उपाध्यक्ष भैया विवेक सिंह, अर्पित जायसवाल, विवेक सिंह, प्रवेश राज सिंह (गम गम), राकेश वर्मा, विकास जायसवाल, दिव्यम द्विवेदी।संयुक्त सचिव प्रशांत उपाध्याय। उपसचिव ज्ञानेंद्र पटेल, विशाल शाही, सुनील पाल, राजीव यादव, इंद्रदेव, ऋषिकेश द्विवेदी। सह कोषाध्यक्ष अविनाश सिंह। लेखा निरीक्षक (ऑडिटर) मनोज कुमार, विकास रंजन। सांस्कृतिक प्रभारी ऋषिश वर्मा (सह प्रभारी दीपक मिश्रा)। मीडिया प्रभारी अम्बरीष शर्मा (निकू), आर.पी. सिंह, गजेंद्र गुप्ता, पुष्पराज सिंह।


समिति को धरातल पर मजबूती प्रदान करने के लिए एक सशक्त मुख्य कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से शामिल सदस्य हैं। सुशील गुप्ता, सुभाष कुमार, अशोक पांडे, दीप सिंह राजपूत, कुशाग्र मिश्रा, हरिओम, मनोज शर्मा, सत्येंद्र वर्मा, सतीश पटेल, मनीष गोंड, अमित कुमार सिंह, विपिन पटेल। बैठक के समापन पर नवनियुक्त अध्यक्ष ई० मृदुरंजन श्रीवास्तव और पूरी टीम ने उपस्थित वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद लिया। समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने दृढ़ संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अनपरा कॉलोनी में श्री दुर्गा पूजा महोत्सव बेहद हर्षोल्लास, शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से सनातन परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया जाएगा। इस नई और ऊर्जावान टीम की घोषणा के बाद से ही अनपरा क्षेत्र के श्रद्धालुओं, संभ्रांत नागरिकों और नवयुवकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)