google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सोशल मीडिया के दौर में भी अखबारों की विश्वसनीयता बरकरार : बंशीधर तिवारी

देहरादून। उत्तराखंड सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि आज सोशल मीडिया के दौर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार भ्रामक और तथ्यहीन सामग्री तेजी से प्रसारित हो रही है। ऐसे समय में समाचार पत्रों की विश्वसनीयता और प्रासंगिकता पहले की तरह बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों की सबसे बड़ी ताकत तथ्यों की प्रमाणिकता और विश्वसनीयता है। सोशल मीडिया पर बिना जिम्मेदारी के किसी भी सामग्री को बार-बार प्रसारित किया जा सकता है, लेकिन समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के पीछे तथ्य और उनकी पुष्टि महत्वपूर्ण होती है।

बंशीधर तिवारी ने कहा कि एआई के बढ़ते इस्तेमाल के साथ फर्जी एवं भ्रामक सामग्री की चुनौती भी बढ़ रही है। ऐसे वातावरण में पाठकों को सही और प्रमाणित जानकारी उपलब्ध कराने में जिम्मेदार पत्रकारिता और समाचार पत्रों की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है।

उन्होंने कहा कि तकनीक के बदलते दौर में मीडिया संस्थानों को भी नई तकनीकों को अपनाने के साथ-साथ पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—सत्यता, निष्पक्षता और तथ्यपरकता—को प्राथमिकता देनी चाहिए। समाचार पत्र समाज को प्रमाणित एवं विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और आने वाले समय में भी उनकी भूमिका बनी रहेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)