

दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो:- रिपोर्ट
बांका/अमरपुर:-
बांका जिला के अमरपुर नगर पंचायत में पटना निगरानी विभाग के डीएसपी विकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में अमरपुर नगर पंचायत कार्यालय में छापामारी किया गया । जिसमें नगर पंचायत के जेई ( सीएलटीसी) अमृत कुमार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के दो लाभूक से 16 हजार रूपया घुस लेते रंगेहाथ धर दबोच कर रूपया सहित गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार आवास योजना के लाभूक महमदपुर गांव के सुरेश ठाकुर पुत्र वधु पूनम देवी से पहला किस्त के भुगतान के लिए 12 हजार रूपया तथा सुरेश ठाकुर से आवास योजना के तीसरे किस्त के भुगतान के लिए चार हजार रूपया का घुस का मांग किया गया था। जिसपर दोनों आवास लाभुक यानी शिकायतकर्ता ने पटना निगरानी विभाग में शिक़ायत दर्ज कर आपबीती बताई थी। शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए सत्यापन के बाद निगरानी विभाग के टीम ने शुक्रवार को अमरपुर नगर पंचायत में छापामारी कर कनीय अभियंता को 16 हजार घुस लेते गिरफ्तार कर लिया। इस आशय की जानकारी निगरानी विभाग पटना के डीएसपी देव श्रीवास्तव एवं डीएसपी विकास श्रीवास्तव ने सीएलटीसी अमृत कुमार के गिरफ्तारी का पुष्टि किया है ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



