google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

निकाय चुनाव के साथ-साथ जनता का दिल भी जीतेगी भाजपा : दुली चन्द नागौरा


हांसी, (राजेश सलूजा) : राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले पालिका व परिषद चुनावों की तैयारियां भारतीय जनता पार्टी ने तेज कर दी है। दुली चन्द नागौरा भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। चुनाव की घोषणा किसी भी समय हो सकती हैं, ऐसे में विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और जनता के बीच रहकर सेवा करने वाला भाजपा का संगठन चुनाव में पार्टी की जीत निश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले हुए चुनावों में पार्टी ने चार राज्यों में भारी बहुमत से जीत हासिल की है, उससे हर कार्यकर्ता में जोश है और यही जोश पालिका व परिषद चुनाव में हमारी जीत में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंनेे कहा कि भाजपा केवल चुनाव ही नहीं बल्कि जनता का दिल जीतने में विश्वास रखती है और पूरा भरोसा है कि जनता भाजपा को ही आशीर्वाद देगी। दुली चन्द नागौरा भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चा अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से उनके क्षेत्रवार ब्यौरा लिया और चुनावी रणनीति बारे उन्हें अपडेट किया। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी व कार्यकर्ता केन्द्र व प्रदेश सरकार के जनहितैषी कार्यों को जनता के बीच लेकर जाएं और उन्हें बताएं कि हमारी सरकार ने सात वर्ष के शासनकाल में जनहित में क्या-क्या किया है। दुली चन्द नागौरा भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चा अध्यक्ष ने कहा की समाज व इस देश का भविष्य अगर श ुरूशीत है तो वह भाजपा में ही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)