google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*निर्धन व्यक्ति न्याय नहीं पा सकता-सुनील गुप्ता (पूर्व ला आफिसर तिहाड़ जेल)*

आर्य युवक शिविर का तीसरा दिन*

नोएडा,मंगलवार 3 जून 2025, केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा में चल रहे चरित्र निर्माण शिविर में मुख्य अतिथि ब्लेक वारंट के लेखक सुनील गुप्ता ने कहा कि आज सजा उसे ही मिलती है जो अच्छे वकील के पैसे खर्च नहीं कर सकता।न्याय पाना एक स्वप्न जैसा है अमीर व्यक्ति जैल में भी सारी सुख सुविधाओं को प्राप्त कर लेता है उन्होंने कहा कि फांसी नहीं दी जानी चाहिए मै इसके खिलाफ़ हू साथ ही उनका मानना था कि गायत्री मंत्र के पाठ से सब समस्याओं का हल मिल जाता है।
उल्लेखनीय है कि आपकी जीवन यात्रा पर ब्लेक वारंट पिक्चर बनीं है।

आचार्य श्रुति सेतिया ने कहा कि इस आयु में दिए हुए संस्कार सारी आयु काम आते हैं।आस्था आर्य ने नम्रता और सच्चाई को अपनाने पर जोर दिया। परिषद अध्यक्ष अनिल आर्य ने कुशल संचालन किया महेन्द्र भाई ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

प्रदेश अध्यक्ष योगी प्रवीण आर्य ने परिषद् के 48 वें स्थापना दिवस की बधाई दी उन्होंने बताया कि 3 जून 1978 को अनिल आर्य जी द्वारा परिषद की स्थापना की गई थी।

आर्य कमल, यज्ञ वीर चौहान  रामकुमार आर्य, सौरभ गुप्ता आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
प्रवीण आर्या पिंकी ने गीतो से जोश पैदा कर दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)