
दैनिक समाज जागरण अनिल कुमार मिश्र ब्यूरो चीफ , औरंगाबाद (बिहार)
औरंगाबाद (बिहार) 4 नवंबर 2022:- जिला विधिक संघ औरंगाबाद में कार्यसमिति का एक महत्वपूर्ण बैठक गुरूवार को हुई , जिसकी अध्यक्षता जिला विधिक संघ के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह और संचालन महासचिव नागेंद्र सिंह ने किया, मीडिया प्रभारी अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि आज के बेठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय बार के कल्याण के वास्ते लिए गए, अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सह निरीक्षी जज राजीव राय पहली बार शनिवार को जिला विधिक संघ औरंगाबाद में पधारेंगे, उनका तहे दिल से स्वागत किया जाएगा तथा निरीक्षी जज राजीव राय बार के अधिवक्ताओं को सम्बोधित करेंगे, जिला विधिक संघ में रंगरोगन के काम तेजी से हो रही है,इस बेठक में जिला विधिक संघ औरंगाबाद के कार्यसमिति के अधिकांश सदस्य उपस्थित थे ,नीरीक्षी जज राजीव राय के जिला विधिक संघ में आगमन के कार्यक्रम पर वरीय अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। सत्य प्रकाश नारायण जिला संवाददात्ता / धनंजय कुमार विधि संवाददात्ता का रिपोर्ट।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



