google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ठंड में अलाव बनी लोगों का सहारा, प्रशासन के तरफ से अब तक अलाव की नही की गई है व्यवस्था।

समाज जागरण, सुखेन्द्र कुमार संवाददाता गोह प्रखंड
औरंगाबाद (बिहार) 7 जनवरी 2023 :- गोह प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से सुबह से ही घने कोहरे के साथ ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम की बेरुखी लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। इससे लोगों की तबीयत पर भी असर पड़ा रही है। लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। लोगों के लिए अलाव सहारा बना हुआ है। प्रखंड क्षेत्र में कनकनी व ठंड के साथ शीतलहर के कारण लोगों आग से चिपके रह रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोह के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभिनव बताते हैं कि इन दिनों मौसम जनित बीमारी व ठंड से पीड़ित लोगों की संख्या अधिक देखी जा रही है। मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव एवं कनकनी भरी ठंड के चलते लोगों में सर्दी, खांसी, बुखार की शिकायत अधिक देखी जा रही है। इसमें बच्चों की संख्या अधिक देखी जा रही है। वैसे बड़े लोग भी इससे अछूते नहीं हैं। मौसम की मार हर वर्ग व उम्र के लोगों पर पड़ रही है। चिकित्सक ठंड में सावधानी बरतने के साथ-साथ बच्चों पर विशेष ध्यान देने की नसीहत पर अमल करने की सलाह दे रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद सूर्य की हल्की किरण लोगों को दिखाई दी। इससे लोगों को ठंड का अहसास होते रहा। वहीं दूसरी ओर घने कोहरे व ठंड के कारण प्रखंड क्षेत्र के लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव ला दी। रोजमर्रा मजदूरी करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड को लेकर गांव में वृद्ध से लेकर युवाओं तक आग का सेवन कर रहे हैं। हालांकि प्रशासन के द्वारा ठंड को लेकर अलाव की व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)