google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

खबर का असर: नोएडा प्राधिकरण ने बिजली ट्रांसफार्मर से हटाया फ्लैक्सी और होर्डिंग

समाज जागरण नोएडा

खबर का असर नोएडा प्राधिकरण नें लिया संज्ञान त्वरित कार्यवाही करते हुए नोएडा सेक्टर 44, 45 सदरपुर सोमबाजार स्थित बिजली घर के पास रखे ट्रांसफर्मर के जाली से टंगे बोर्ड होर्डिंग और फलैक्सी को हटवाया। यह जानकारी नोएडा प्राधिकरण नें स्वयं अपने टवीटर हैण्डल से दिया है।

बताते चले कि वतन की आवाज टवीटर हैण्डल से ट्रांसफार्मर के पास बड़ी संख्या में लगे होर्डिंग और बैनर को टवीट करते हुए नोएडा प्राधिकरण से सवाल किया गया था कि क्या इस बिजली ट्रांसफार्मर पर लगे होर्डिंग और बैनर के लिए प्राधिकरण से अनुमति ली गयी है। क्योंकि बिजली के ट्रांसफार्मर पर लगा हुआ है तो आग लगने का भी खतरा बढ़ जाता है। इस पर प्राधिकरण नें त्वरित कार्यवाही करते हुए वहाँ से होर्डिंग और बैनर को तत्काल हटा दिया है।

अब सवाल है कि स्ट्रैलर ग्रीन पार्क के मैन गेट पर 5 साल लग रहे नारियल की दुकान जो कि दुकान कम बस ड्राइवरों का आशियाना ज्यादा है। कई बार खबर चलाये जाने के बाद भी क्यो नही हटायी गयी । चाहे तो प्राधिकरण वहाँ पर किसी लाइसेेंसी वेंडर को शिफ्ट कर। क्योंकि इस नारियल के दुकान पर हर रोज चेहरे बदल जाते है। जबकि पार्क में गाँव की महिला बच्चे सब सुबह शाम घुमने आते है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)