भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से बढ़ी परेशानी, सोशल मीडिया पर उठी स्थायी समाधान की मांग
नोएडा। गौतम बुद्ध नगर के सेक्टर-144 में लगातार हो रही बिजली कटौती से स्थानीय निवासियों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी के बीच रोजाना होने वाले पावर कट के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर शिकायत दर्ज कराने के लिए यूपीपीसीएल की 1912 हेल्पलाइन पर संपर्क करने का प्रयास किया जाता है, लेकिन कई बार संपर्क नहीं हो पाता। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है।
इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर भी आवाज उठाई गई है। संबंधित अधिकारियों और ऊर्जा विभाग से मांग की गई है कि सेक्टर-144 में हो रही लगातार बिजली कटौती का संज्ञान लेते हुए स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
निवासियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में बार-बार बिजली जाने से घरों, कार्यालयों और अन्य दैनिक कार्यों पर असर पड़ रहा है। लोगों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जाए तथा शिकायत निवारण प्रणाली को भी प्रभावी बनाया जाए।
फिलहाल क्षेत्रवासियों को विभाग की ओर से समस्या के समाधान का इंतजार है। इस जानकारी को अतुल भारद्वाज ने अपनी ट्विटेट (x) से साझा की है.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



