google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा सेक्टर 34: अतिक्रमणकारियों के आगे नतमस्तक प्राधिकरण व पुलिस प्रशासन

स्मार्ट सिटी नोएडा के एक स्मार्ट सेक्टर 34 में अतिक्रमण अब सेक्टरवासियों के लिए जी का जंजाल बन गया है। जहाँ एक तरफ नोएडा प्राधिकरण स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाकर ठेली पटरी वालों को शिफ्ट करने की कोशिश कर रही है वही दूसरी तरफ अतिक्रमण माफिया प्राधिकरण पर हावी है। या कहे कि अतिक्रमणकारियों के आगे नोएडा प्राधिकरण और पुलिस प्रशासन नतमस्तक है।

बताते चले कि योगेश राणा ने अपने टवीटर हैण्डल से एक विडियों टवीट किया है जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार से अतिक्रमण का खेल चल रहा है। इसके अलावा विडियों का टवीट करते हुए श्री राणा नें लिखा है कि यह विडियों नोएडा सेक्टर 34 की है। आए दिन असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है गाड़ी में बैठ लोग मदिरापान करते हैं। जिसके कारण महिलाएं मार्केट जाने से गुरेज करती हैं। क्योंकि अराजक तत्व के द्वारा छींटाकशी की घटनाएं आम हो चुकी है लेकिन सेक्टरवासी त्रस्त प्रशासन मस्त है। कई शिकायतों के बाद भी नही हो रही है सुनवाई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)