नोएडा/संदीप गर्ग: थाना सेक्टर-63 नोएडा क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब 19 वर्षीय युवती (निवासी चौक बाजार, महाराजगंज), जो पिछले तीन वर्षों से नोएडा में रह रही थी, अचानक जे-ब्लॉक सेक्टर-63 स्थित एक टॉवर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर यूनिट मौके पर पहुंची।
हाई वोल्टेज ड्रामा: हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से सुरक्षित उतारा गया
फायर यूनिट ने हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से लगभग घण्टों की मशक्कत के बाद युवती को सकुशल नीचे उतार लिया।
रेस्क्यू के दौरान पुलिस और फायर टीम ने पूरी सावधानी बरती, जिससे किसी तरह की अनहोनी न हो सके।
पुलिस ने संवेदनशीलता से किया संवाद
नीचे उतारे जाने के बाद पुलिस टीम ने युवती से संवेदनशील तरीके से बातचीत की।
प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि युवती पारिवारिक समस्याओं के कारण मानसिक तनाव में थी।
परिजनों को सूचना, जारी है काउंसलिंग
पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचित कर दिया है और उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए
काउंसलिंग कराई जा रही है।
साथ ही पुलिस ने आश्वासन दिया कि कानूनी, मानसिक व सामाजिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वह सुरक्षित वातावरण में लौट सके।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



