*नोएडा।** नोएडा के सेक्टर-93 में बुधवार को सीवर की सफाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहरीली गैस की चपेट में आने से एक सफाईकर्मी की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सफाईकर्मी को बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के सीवर में उतारा गया था, जिसके चलते वह जहरीली गैस की चपेट में आ गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे। काफी प्रयासों के बाद सफाईकर्मी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
इस हादसे के बाद सीवर सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नियमों के अनुसार सीवर या मैनहोल में किसी भी कर्मचारी को उतारने से पहले आवश्यक सुरक्षा उपकरण, गैस डिटेक्शन, ऑक्सीजन की उपलब्धता और अन्य सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करना अनिवार्य है।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि सफाई कार्य किस एजेंसी द्वारा कराया जा रहा था और क्या सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का पालन किया गया था। यदि जांच में लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की है।
Khabar sutra social media imt media handle
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



