नोएडा सेक्टर 99 में RWA में पदाधिकारियों के लगातार हो रहे इस्तीफे के बाद अब अध्यक्ष पद पर भी सवाल उठने लगे है। श्री जंगबीर सिंह RWS सेक्रेटरी के इस्तीफा दिए हुए लगभग डेढ़ साल गुजरने के बाद ज्योति कौशिक उपाध्यक्ष का भी इस्तीफा होने से अब आरडब्लूए भंग हो चुकी है । सेक्टर वासियों में भारी आक्रोश है और जल्द से जल्द नये कार्यकारिणी की मांग कर रहे है। ज्योति कौशिक उपाध्यक्ष ने भी 5 नवंबर को अपना इस्तीफा सेक्टर आरडब्लूए अध्यक्ष को भेज दी है।
बताते चले कि इससे पहले विकास चौधरी खजांची नें भी अपना इस्तीफा दे दिया था। अब जबकि तीन इस्तीफा हो चुके है तो सेक्टरवासियों ने इसे भंग बताते हुए नये कार्यकारिणी की गठन की मांग कर रहे है। श्री जितेन्द्र सिंह राजपूत आरडब्लूए रेजिडेंट नें कहा है कि जब सारे पदाधिकारी इस्तीफा दे चुके है तो अब नये कार्याकारिणी की गठन जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। जब सभी पदाधिकारी इस्तीफा दे चुके है तो वर्तमान कार्यकारिणी में कुछ बचा ही नही है। यह तो पहले से ही भंग है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



