समाज जागरण
सोनभद्र।ओबरा । जिस छठ घाट पर हजारों श्रद्धालु देव दीपावली पर दिया जलाते है , उसी छठ घाट सेक्टर 3 पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भोजपुरी अश्लील गाने जमकर बजे ।
मामला ओबरा थाना सेक्टर 3 नदी छठ घाट के पास का है.
हिन्दुओं के आस्था के त्यौहार देव दीपावली पर्व पर छठ घाट पर रात में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में आस्था के नाम पर अश्लीलता परोसी गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. देव दीपावली के इस पवित्र पर्व में सबको पता है कि पवित्रता और शुद्धता का कितना खयाल रखा जाता है, हजारों लोग देव दीपावली पर छठ घाट पर दिया जलाने जाते हैं जिसमें पारिवारिक लोग भी ज्यादा रहते हैं उसके बावजूद आयोजकों की लापरवाही के चलते धार्मिक कार्यक्रम में इस पर्व की गरिमा को धूमिल किया गया.
वायरल वीडियो को देखकर आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि यहां देव दीपावली के अवसर पर संस्कृति कार्यक्रम के बहाने स्टेज पर किस तरह आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया. धार्मिक मंच पर अश्लील ठुमके लगे.
हैरानी की बात यह है कि ओबरा क्षेत्राधिकारी के द्वारा पूर्व में दिए निर्देश में कहा गया था की अश्लील गाने बजाने वालों पर होगी कार्रवाई दर्ज होगा केस मगर प्रशासन की नाक के नीचे गाने बजते रहे और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अश्लील गाने एवं डांस वीडियो ने इसको चर्चा का विषय बना दिया है। कार्रवाई की बात करे तो देखना ये है कि इस मामले पर एक्शन होता है, या अन्प मामलों की तरह इसे भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



