google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिजली करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति जख्मी, रेफर

जितेन्द्र कुमार /समाज जागरण, त्रिबेनीगंज, सुपौल

जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र अंर्तगत कठखोलवा वार्ड नंबर 1 में गुरुवार को खेत में धान पटवन के दौरान बिजली करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार कठखोलवा वार्ड नम्बर 1 निवासी 50 वर्षीय कमलनारायण मेहता अपने खेत में धान पटवन कर रहे थे। इसी क्रम में सिचाई के लिए लगे बिजली तार के करंट की चपेट में आ गए। जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे अगल- बगल में मौजूद लोगों व परिजनों के द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहाँ ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। चिकित्सक के माने तो जख्मी की स्थिति गंभीर बनी हुई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)