डंफर से कुचलकर एक महिला की मौत एक गंभीर रूप से घायल

बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण

गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के भट्ट सराय- गोपाल चक गांव के पास ग्रीन फिल्ड निर्माण कंपनी के डंफर से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई वहीं दूसरी घायल हो गई। उप जिलाधिकारी डाक्टर हर्षिता तिवारी के आश्वासन पर लगभग आठ घंटे बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर पूरी रात हंगामा होता रहा।
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के भट्ट सराय- गोपाल चक गांव के सामने शुक्रवार की रात्रि को लगभग आठ बजे पति को खेत से खाना देकर लौट रही महिला तथा भतीजी को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के कार्य में लगे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे पूनम यादव पत्नी नंदजी यादव उम्र लगभग 38 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ चल रही शशि कला यादव पुत्री राम आशीष यादव गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के सूचना मिलते ही परिजन सहित ग्रामीणों की भारी भीड़ की इकट्ठा हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर उपस्थित लोगों ने भाग रहे ट्रक चालक सुरेंद्र यादव निवासी औरंगाबाद को दौड़ा कर पकड़ लिया।
निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के दूसरी तरफ खेत से पैदल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को पार कर दोनों गांव की तरफ आ रही थी। इसी बीच पीछे की तरफ से डंपर लेकर आ रहे चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसकी वजह से पूनम की मौके के पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में शशिकला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में परिजन तथा आसपास के लोग घायल शशि कला को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गए।
दुर्घटना के बाद मौके पर सीओ मुहम्मदाबाद चोब सिंह,करीमुद्दीनपुर इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार बरवार सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई। प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पूरी रात मुआवजे को लेकर ग्रामीण तथा प्रशासन के बीच वार्ता चलता रहा लेकिन बात नहीं बनी। सुबह लगभग पांच बजे उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद डाक्टर हर्षिता तिवारी ने मौके पर पहुंच प्रशासन की तरफ से दिए जाने वाले हर संभव सहायता तथा कार्यदाई संस्था के तरफ से मुआवजा दिलाये जाने की बात कही। इसके बाद उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद के आश्वासन पर ग्रामीणों ने पुलिस को शव को उठाने दिया। शनिवार की सुबह पुलिस ने शव को करीमुद्दीनपुर थाने लाकर आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर पूरी रात हंगामा होता रहा। मृतक महिला के तीन बच्चों में एक बेटी रानी यादव तेरह वर्ष, पोंचू 10 वर्ष तथा अरुण 3 वर्ष का है।
इस समय ग्रीन फिल्ड निर्माण में लगे डंफर के चालक अकुशल एवं शराब का सेवन किये रहते हैं।अभी दो सप्ताह पूर्व भी ताजपुर के पास डंफर के धक्के से एक व्यक्ति की जान चली गई थी।इन डंफर चालकों के द्वारा क्षेत्र में अनेक हादसे को अंजाम दिया जा चुका है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)