समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
महामना वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में वाराणसी में स्थित होटल में आयोजित विकसित भारत में छात्रों का योगदान एवं महामना प्रेरणा सम्मान समारोह का आयोजन सोसाइटी के अध्यक्ष विवेक सिंह महानगर मंत्री भाजयुमो वाराणसी द्वारा किया गया। जिसके मुख्य अतिथि अशोक चौरसिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर उत्तम ओझा प्रदेश संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ भाजपा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में विवेक सिंह ने कहा मालवीय जी ने इस संस्थान की स्थापना करने का मुख्य उद्देश्य यही था कि सभी को सामान शिक्षा मिल सके और यहां से शिक्षा हासिल कर युवा देश और अपने परिवार का नाम रोशन कर सके।आज आयोजित कार्यक्रम में कुल 12 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रोफेसर प्रशांत श्रीवास्तव आई ई एस डी बी एच यू ,हिंदी विभाग के प्रोफेसर प्रभाकर सिंह समन्वयक भोजपुरी अध्ययन केंद्र, अमन सोनकर जिला अध्यक्ष भाजयुमो वाराणसी, रोहित सिंह महानगर मंत्री एवं अन्य गणमान्य के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ एवं संचालन डॉक्टर सम्मी सिंह ने किया गया है। कार्यक्रम में मयंक भूषण सिंह, दिव्यांशु सिंह, विपुल सिंह,अमित जायसवाल,शुभम सिंह,शाहिल सोनकर, मोहित गुप्ता,शिवम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



