समाज जागरण
अनूपपुर। 25.11.2025 को डाईट अनूपपुर में जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज का आयोजन किया गया। क्विज में भाग लेने के लिए 67 विद्यालयों ने पंजीयन करवाया था और 61 विद्यालयों ने क्विज में भाग लिया प्रत्येक विद्यालय से तीन छात्र सम्मिलित हुए जिसमें विद्यार्थियों द्वारा बढ़ जाकर क्विज में सहभागिता की गई। क्विज में प्रथम स्थान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लपटा, द्वितीय स्थान आरसीईमी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चचाई एवं तृतीय स्थान बाल भारती स्कूल अनूपपुर का रहा। छात्रों को जैव विविधता का महत्व, पर्यावरण का महत्व एवं विभाग से संबंधित अन्य जानकारियां साझा की गई साथ ही विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में एसडीओ फॉरेस्ट लाल सुधाकर सिंह परिक्षेत्राधिकारी अनूपपुर स्वर्ण गौरव सिंह, परिक्षेत्राधिकारी जैतहरी विवेक मिश्रा, शिक्षा विभाग से देवेश बघेल एवं कार्यक्रम के समन्वयक अधिकारी अधिकारी शिवदत्त पांडे वन्य जीव संरक्षक शीर्षशिधर अग्रवाल विद्यालय में से आए हुए शिक्षक एवं फॉरेस्ट का अन्य स्टाफ मौजूद रहा. क्विज में प्रथम स्थान पानी वाली टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



