
*
*रीता कुमारी, ब्यूरो चीफ, दैनिक समाज जागरण*
*नवादा (बिहार)।* जिले के अकबरपुर थानाक्षेत्र के नेमदारगंज बाजार में आॅनर किलिंग का मामला सामने आया है। बहन के प्रेम विवाह से खफा भाई ने एक – एक कर कई गोलियां मार मौत की नीन्द सुला दिया। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतका चान्दनी के सीने में तीन गोलियां लगीं। घटना के बाद इलाका में कोहराम मच गया।
चांदनी ने चार वर्ष पहले घर से भागकर पड़ोस के युवक विपिन कुमार से शादी रचा ली थी। शादी के बाद से ही उसका भाई नाराज चल रहा था। इसी बीच शुक्रवार को भाई कुन्दन चौधरी ने अपनी बहन को बाजार में देख लिया। उसे देखते ही उसका गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उसने चान्दनी के सीने में तीन गोलियां उतार दी जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



