



( प्रवीन कुमार ) संवाददाता
दैनिक समाज जागरण
मेरठ/रोहटा। कोरोना काल में थाना रोहटा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजो को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगाया गया था। लेकिन, इसका लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा है। जबकि प्लांट को लगाने के नाम पर आधा करोड़ से ज्यादा की धन राशि खर्च की गई थी। ऑक्सीजन प्लांट चालू नहीं रहने से यहा काफी बडी मात्रा झाड़ फूस उग चुका है। समय पर उचित देखरेख व साफ सफाई न होने से यह ऑक्सीजन प्लांट दिन प्रतिदिन मिट्टी होता जा रहा है। सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही से अब यह सिर्फ शोभा की वस्तु बना हुआ है। आपको बता दे कि, 56 लाख से ज्यादा की लागत से बने उक्त ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण बीते करीब सवा साल पहले डॉ सरोजनी अग्रवाल ने किया था। क्योकि रोहटा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल है। उक्त मामले की जानकारी लेने पर सीएमओ अखिलेश मोहन ने इस प्रकार की जानकारी से ही इन्कार किया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



