google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सरैया में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन, किसानों को मिलेगा एमएसपी का लाभ

पंकज कुमार पाठक, संवाददाता पदमा, समाज जागरण

पदमा प्रखंड के सरैया पानी टंकी के समीप स्थित धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन बुधवार को जीप सदस्य बसंत नारायण मेहता,उप प्रमुख सत्येंद्र राणा,विधायक प्रतिनिधि नारायण यादव एवं स्थानीय मुखिया शांति देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र के किसानों के लिए धान विक्रय की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इस अवसर पर सरैया पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार मेहता ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बोनस सहित 24 रुपये 50 पैसे प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप अपना धान केंद्र पर लाकर विक्रय करें, ताकि उन्हें उचित मूल्य मिल सके।
उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता अजय मेहता, पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र गुप्ता,रोमी पंचयात सचिव प्रीति कुमारी, पूर्व उपमुखिया सुरेश पांडेय, कामेश्वर मेहता, कैलास प्रसाद केशरी,सुनील मेहता, महेश मेहता, टिंकू शर्मा, राजू मेहता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने धान अधिप्राप्ति केंद्र के संचालन से किसानों को होने वाले लाभ पर प्रसन्नता व्यक्त की।
ग्रामीणों का मानना है कि इस केंद्र के शुरू होने से किसानों को अब बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और उन्हें अपने उपज का उचित मूल्य समय पर प्राप्त होगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)