google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*पदमा साई सेंटर में ज्ञान भारती सेंट्रल पब्लिक स्कूल के  दो दिवसीय समर कैम्प का हुआ समापन* 


पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा दैनिक समाज जागरण

पदमा -प्रखंड के बन्दरबेला स्थित ज्ञान भारती सेंट्रल पब्लिक स्कूल  ने गर्मी की छुट्टियों के बीच दो दिवसीय समर कैम्प का आयोजन   पदमा साइ सेंटर में किया। स्कूल के निदेशक अबुल कलाम ने बताया कि बच्चों को गर्मी  की छुट्टियों मे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद का आयोजन कर   बच्चों में खेल के प्रति रुचि को बढ़ाने के साथ साथ टीम भावना को विकसित करना है।  इस आयोजन में पहले दिन के कार्यक्रम में क्लास 6 से 10 के छात्र -छात्राओं को विभिन्न प्रकार के खेल जैसे लंबी दूरी की दौड़,  कम दूरी की दौड़,  फुटबॉल मैच,  वॉलीबॉल ,  कबड्डी , लंबी कूद इत्यादि खेलों को शामिल किया है,वही दूसरे दिन साई सेंटर में तिरंगा साईकल रैली का आयोजन किया गया। सेंटर के प्रमुख कोच उधम सिंह ने बच्चों को खेल एवं व्यायाम के महत्व को बताया, उन्होंने कहा कि हमे प्रति दिन आधे घंटे साइक्लिंग करनी चाहिए।बच्चों ने रैली में फिटनेस का डोज़, आधा घंटा रोज का नारा लगाया।  विद्यालय के निदेशक अबुल कलाम ने पुनः कहा कि इस तरह के कार्यक्रमो को आगे भी जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में  विद्यालय की  प्राचार्या शबा निकहत , शिक्षक इम्तियाज अंसारी,  रवि कुमार  , संदीप पांडे  , टिंकू कुमार रविदास  , राजेश यादव  , सूरज कुमार ,शिक्षिका विनीत पांडे, मुस्कान कुमारी , सीता कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहाl


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)