google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पाकुड़िया में कार्तिक पूर्णिमा को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़



दैनिक समाज जागरण रिपोर्ट धीरेन साहा

आज पूरे देश में कार्तिक पूर्णिमा को लेकर श्रद्धालुओं गंगा स्नान और पूजा पाठ को लेकर मग्न है,कुछ इसी तरह पाकुड़ के पाकुड़िया प्रखंड के सीतपुर गांव स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थान गरम कुंड झरना सहित अन्य नदी एवं मंदिरों में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गर्म झरना के नाम से प्रसिद्ध कार्तिक पूर्णिमा के महत्व को देखते हुए श्रद्धालुओं ने गरम कुंड धाम में स्थित पवित्र शिवगंगा में आस्था की डुबकी लगाकर सामूहिक रूप से पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ साथ अन्य राज्यों बिहार, बंगाल श्रद्धालुओं ने भी गरम कुंड धाम पहुँचकर पूजा अर्चना की। खासकर आदिवासी धर्म गुरुओं का कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु गरम कुंड पहुँचे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)