
*कुंडहित(जामताड़ा)*
प्रखंड से दैनिक समाज जागरण संवाददाता सेख समीम
रविवार को राजद कार्यकर्ताओं द्वारा कुंडहित प्रखंड के भेलुवा गांव में पंचायत अध्यक्ष दीनबंधु माजी के अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रुप से प्रदेश सचिव सह नाला विधानसभा के पुर्व प्रत्याशी अशोक माजी उपस्थित थे। बैठक के दौरान आशोक माजी ने कार्यकर्ताओ को जानकारी देते हुए कहा प्रखंड के सभी पंचायत में राजद का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओ को गांव गांव जाकर राजद की संगठन मजबुती करने तथा सदस्यता पर चर्चा करने की अपील किया गया। उन्होेने कार्यकर्ताओ को सभी पंचायत में बैठक कर अधिक से अधिक लोगो को पार्टी से जोड़ने की अपील किया। ताकि आने वाला समय में राजद की हाथ मजबुत हो सके। मौैके पर अशोक माजी के अलावे काजी सादर आलम, श्यामापद माजी, दीनबंधु माजी, काजल मोहली, उत्तम मोहली, उत्तम मंडल, नंन्दलाल माजी, श्यामल माजी, मथुर मंडल, राजेश हेम्बरम, विश्वनाथ टुडु, मेरुलाल मुर्मू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



