google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भारतरत्न, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 58 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

भारतरत्न, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 58 वीं पुण्यतिथि मनाई गई


गया से ( गजेन्द्र कुमार) आज दिनांक 27 मई 2022 को भारतरत्न, आधुनिक भारत के निर्माता, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 58 वीं पुण्यतिथि स्थानीय जवाहर टाउन हॉल के समक्ष स्थित इनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष युगल किशोर सिंह, महासचिव विद्या शर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, सुनील कुमार राम, शिव कुमार चौरसिया, उदय शंकर पालित, सैयद असरफ इमाम, डा अहमद हुसैन मक्की, श्रवण पासवान, सुरेंद्र मांझी, विनोद उपाध्याय, सुजीत कुमार गुप्ता, टिंकू गिरी, आदि ने उनके व्यक्तित्व एवम् कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की पंडित जवाहरलाल नेहरू देश की आजादी दिलाने हेतु दस वर्षो से ज्यादा समय जेल में गुजारी थी, इन्होंने शुरू से भारत को सर्वधर्म समभाव, विकसित देश की परिकल्पना को आत्म साथ रखते हुए प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में शिक्षा, स्वस्थ, ऊर्जा, कृषि, परमाणु,रक्षा सभी क्षेत्रों में यथासंभव विकास करने का काम किया।
नेताओ ने कहा आज देश की सत्ता में बैठे लोग अपनी नाकामियों का ठीकरा नेहरू जी के माथे फोड़ने में दिन, रात मशगूल रहते है। अंत तो तब हुआ जब विगत दो दिनों पहले मध्यप्रदेश के सतना में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा पर भाजपा, आर एस एस, के लोग लाठी डंडे से प्रहार करने का काम कर आखिर देश में क्या संदेश देना चाहते है।
नेताओ ने गया रेलवे जंक्शन परिसर में पंडित जवाहरलाल नेहरू के आदम कद प्रतिमा स्थापित करने की मांग स्थानीय प्रशासन एवम् राज्य सरकार से किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)