समाज जागरण, नवीन कुमार उपाध्याय जिला संवाददाता
गया (बिहार) 11 जनवरी 2023 :- मगही भाषा के सर्वमान्य एवं ख्यातिप्राप्त सहित्यकार पंडित सतीश कुमार मिश्र सम्मान समारोह का आयोजन समाजवादी लोक परिषद एवं मगही साहित्य संगम के संयुक्त तत्वाधान में शगुन गेस्ट हाऊस, गया में
किया गया
मगही भाषा के सर्वमान्य एवं ख्यातिप्राप्त सहित्यकार पंडित सतीश कुमार मिश्र, बाबूजी की 76वी जयंती के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।बिहार के विभिन्न क्षेत्रों को आच्छादित करते हुए देश ,समाज एवं संस्थाओं को जनसंवेदनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से मनाया जाता है, क्योंकि बाबू जी सतीश जीवन पर्यंत इन्हीं के विकास हेतु प्रयासरत रहे।
कार्यक्रम का प्रारंभ बाबूजी सतीश के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित करते हुए उनके मगही हिंदी एवं समाज के प्रति योगदान के स्मरण के साथ किया गया ताकि उनके सुकृत के प्रति निष्ठा ज्ञापित की जा सके तत्पश्चात कार्यक्रम में आए उनके समकालीन वरिष्ठ साहित्यकारों ने उनके साथ बिताए समय अनुसार अपने अनुभव साझा कर स्मृतियाँ ताजी की, और बिहार के 10 जिलों के कुल 31 लोगों को सतीश कुमार मिश्र में सम्मान से सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं पंडित सतीश रचित पुस्तक प्रदान किए गए। साथ ही मिथिला की बेटी रिचा झा द्वारा लिखित पुस्तक ‘मैं मगही हूँ’ का विमोचन किया गया।
पुस्तक में मैं मगही हूँ संपूर्ण मगही भाषा के लिपि व्याकरण भाषा व साहित्य-संस्कृति के संक्षिप्त दर्शन करा सकने में समर्थ है। इस प्रकार कार्यक्रम की अगली कड़ी साहित्य समागम की रही जिसमें विभिन्न साहित्यकारों ने मगही साहित्यिक कृतियों यथा कविता पाठ, हास्य व्यंग, कथा कहानियों, नाटक आदि के संक्षिप्त वर्णन प्रस्तुत करते हुए मगही दर्शन का अद्भुत परिचय दिया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं में रामकृष्ण मिश्र सच्चिदानंद प्रेमी, भरत सिंह, नरेंद्र सिंह, कन्हैयालाल मेहरवार, मनोज मिश्र, बीणा मिश्रा, सतेंद्र कुमार पाठक, राजन सिजुआर के नाम उल्लेखनीय हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्हैयालाल मेहरवार, संचालन अशोक समदर्शी, एवं समन्वय हेमांशु शेखर ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पंकज मिश्र एवं मुकेश मिश्र ने अहम भूमिका निभाया | कार्यक्रम में सम्मानित होने वालों में श्रीमती वीणा मिश्रा महिला सशक्तिकरण, श्री कृष्ण मुरारी सिंह किसान, अशोक समदर्शी ,डॉ दिलीप कुमार, अवधेश कुमार सिन्ह ,उमाशंकर सिंह सुमन, राजीव रंजन, श्री अरूण हरलिवाल, श्री अभयानंद मिश्र, मनोज मिश्र, श्री पवन तनय, मणिकांत मणी, श्री आचार्य गोपाल को साहित्य,
श्री राजेश मंझवेकर, श्री चंदन कुमार, श्री अभय कुमार, श्री दीपक कुमार को पत्रकारिता, श्री राजन सिजुआर , सुरेश शर्मा, श्रीमती निशा कुमारी को कला संस्कृति, श्री तनिक सिंह, श्री उपेंद्र कुमार प्रेमी व श्री पारस सिंह को समाजसेवा, श्रीमती किरण कुमारी शर्मा, अन्तर्यामी कुमार, विष्णु पाठक को जनप्रतिनिधि सम्मान रहा।
- 6 और 7 साल से जमीन पर खड़े दो Boeing 777 को फिर से तैयार कर रहा AIESL, मुश्किल काम को दिया अंजाममुंबई। लंबे समय से जमीन पर खड़े विमानों को दोबारा परिचालन योग्य स्थिति में लाना आसान काम नहीं होता। विमानन क्षेत्र से जुड़े ताजा अपडेट के मुताबिक, AI Engineering Services Limited (AIESL) ने वर्षों से ग्राउंडेड दो Boeing 777 विमानों को दोबारा तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण काम किया है। AviationAll द्वारा साझा की…
- 7 साल से मुंबई में खड़ा Jet Airways का आखिरी Boeing 777-300ER भी हैंगर पहुंचा, VT-JEV की वापसी की तैयारीमुंबई। कभी भारतीय विमानन क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाली जेट एयरवेज के Boeing 777-300ER विमानों को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। मुंबई में पिछले करीब 7 वर्षों से खड़ा जेट एयरवेज का आखिरी 777-300ER विमान VT-JEV अब खींचकर AIESL के मुंबई स्थित हैंगर तक पहुंचाया गया है। विमानन क्षेत्र से जुड़ी…
- अकासा एयर के बेड़े में शामिल होगा 43वां बोइंग 737 MAX 8, दिसंबर तक 45 विमानों का लक्ष्यनई दिल्ली। भारतीय विमानन क्षेत्र में तेजी से विस्तार कर रही अकासा एयर अपने बेड़े को लगातार मजबूत कर रही है। एयरलाइन के 43वें बोइंग 737 MAX 8 विमान की पहचान हो गई है। विमानन क्षेत्र से जुड़ी जानकारी साझा करने वाले AviationAll के अनुसार, यह विमान जल्द ही अकासा एयर के बेड़े का हिस्सा…
- एयर इंडिया के पहले बोइंग 747-400 ‘कोणार्क’ को मिले 33 साल, 1993 में हुआ था बेड़े में शामिलनई दिल्ली। भारतीय विमानन इतिहास में 4 अगस्त का दिन एक खास उपलब्धि से जुड़ा है। आज से 33 वर्ष पहले, 4 अगस्त 1993 को एयर इंडिया को अपना पहला बोइंग 747-400 विमान मिला था। इस विमान का नाम ‘कोणार्क’ रखा गया था और इसका पंजीकरण VT-ESM था। विमानन क्षेत्र से जुड़ी जानकारी साझा करने…
- ओबरा पुलिस द्वारा धारा 138 NI Act के तहत 03 मुकदमों में वांछित/वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तारसमाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी ओबरा/ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा न्यायालय से निर्गत वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी प्रभात राय के कुशल नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है।…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








